ग्राम बेरूई में महादेव बाबा मंदिर प्रांगण में लगेगा आरओ फ्रीजर

  ग्राम बेरूई में महादेव बाबा मंदिर प्रांगण में लगेगा आरओ फ्रीजर, ग्रामीणों को मिलेगी शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा

सुनील कुमारअसोथर (फतेहपुर)। ग्राम सभा बेरूई में ग्रामीणों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाजपा असोथर मंडल के महामंत्री साहिल शर्मा ने बुधवार को असोथर विकास खंड अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्राम बेरूई स्थित महादेव बाबा मंदिर प्रांगण में आरओ फ्रीजर लगवाए जाने की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा।

महामंत्री साहिल शर्मा ने पत्र के माध्यम से ग्राम बेरूई के महादेव बाबा मंदिर प्रांगण में आरओ फ्रीजर की व्यवस्था कराए जाने का अनुरोध किया, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं राहगीरों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।

महादेव बाबा मंदिर ग्राम के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों का आवागमन होता रहता है। गर्मी के मौसम में विशेष रूप से शुद्ध एवं शीतल पेयजल की आवश्यकता महसूस होती है। ऐसे में मंदिर परिसर में आरओ फ्रीजर की स्थापना होने से लोगों को काफी सुविधा मिल सकती है। साथ ही राहगीरों को भी पीने के लिए स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।

जनसुविधाओं को लेकर उठाई पहल

साहिल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं का विस्तार होना आवश्यक है। स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। इसी उद्देश्य से महादेव बाबा मंदिर प्रांगण में आरओ फ्रीजर लगवाने के लिए संबंधित अधिकारी को पत्र सौंपकर व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि संबंधित विभाग द्वारा इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि ग्राम बेरूई के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *