शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

 शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित
फोटो परिचय-  शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज पनी एवं बिपिन राज कान्वेंट स्कूल में शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गायत्री परिवार के रवींद्र सिंह, लक्ष्मी सिंह, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर आए हुए अतिथियों ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के रवीन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय की मजबूत कड़ी शिक्षक होता है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि शिक्षक एक मजबूत स्तंभ है जिसकी प्रेरणा से छात्रों को विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरन ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के कमल चंदोरा चंद्र वर्मा, गायत्री परिवार की लक्ष्मी सिंह संरक्षिका, उपासना शरन, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिम्पल, आशीष मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, अब्दुल कुदूश, लीना श्रीवास्तव, जुबेरिया, प्रतिभा, शीबा खातून, प्रियंका श्रीवास्तव, विनीता खुशनुमा, रबी गुप्ता, अंशुमान बिंदेश तिवारी, राजकुमार, रविकुमार, अजय कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *