भाजपा नेता अभिषेक त्रिवेदी का ढोल-नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत
भाजपा नेता अभिषेक त्रिवेदी का ढोल-नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत
भाजपा नेता अभिषेक त्रिवेदी का ढोल-नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर — जोनिहा चौराहा जयराम नगर स्थित मुछई स्वीट हाउस एण्ड रेस्टोरेंट में शनिवार को भाजपा नेता अभिषेक त्रिवेदी जी के जन्मदिन पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे पहुंच भाजपा नेता का स्थानीय कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ढोल-नगाड़ो की गूंज के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक अंकित तिवारी के नेतृत्व मे समर्थकों ने अभिषेक त्रिवेदी को फूल मालाएं एवं पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ो की थाप के बीच केक कटवाकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
जन्मदिन समारोह के दौरान पूरा परिसर समर्थकों के उत्साह और जयकारों से गुंजायमान रहा। इस मौके पर यमराज पटेल, दिनेश कुमार तिवारी, शुभम त्रिपाठी, सत्यम सिंह, शेख मोइनुद्दीन, यशु साहू, विवेक तिवारी, अभिषेक सिंह, चंद्रभूषण सिंह, प्रहलाद गुप्ता, राजा, नितिन, समेत सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी व समर्थक मौजूद रहे।