“पैकेज्ड फूड को कहें ना, पौष्टिक भोजन को कहें हाँ”– बरहटा में गूंजा पोषण का संदेश

  “पैकेज्ड फूड को कहें ना, पौष्टिक भोजन को कहें हाँ” – बरहटा में गूंजा पोषण का संदेश

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज बरहटा, धाता, फतेहपुर | 8 सितंबर 2026 

चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया (CSI) द्वारा SBI Foundation के सहयोग से संचालित संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स (MMU) परियोजना के अंतर्गत पोषण माह के अवसर पर ग्राम बरहटा, धाता, फतेहपुर में विद्यार्थियों एवं समुदाय के बीच पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं समुदाय को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वस्थ खान-पान की आदतों तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक खाद्य पदार्थों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं समुदाय के साथ संवादात्मक चर्चा की गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सत्र के दौरान प्रतिभागियों को पैकेज्ड एवं अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से बचने तथा इनके स्थान पर घर में उपलब्ध एवं स्थानीय रूप से आसानी से मिलने वाले पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया गया। बच्चों को विशेष रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल एवं सब्जियां, दाल, चना, मूंगफली, मोटे अनाज एवं अन्य स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान Manager Mritunjay Pandey एवं टीम ने विद्यार्थियों एवं समुदाय के साथ संवाद करते हुए पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। टीम ने बच्चों को समझाया कि स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन के लिए महंगे खाद्य पदार्थों पर निर्भर रहना आवश्यक नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से भी संतुलित एवं पौष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, शानू सहित अन्य लोग शामिल रहे | विद्यार्थियों एवं समुदाय के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, अपने विचार साझा किए तथा पोषण एवं स्वस्थ खान-पान से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। टीम द्वारा प्रतिभागियों को अपने परिवार एवं समुदाय में भी पौष्टिक भोजन एवं स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

 Mritunjay Pandey ने कहा

“पैकेज्ड फूड को कहें ना, हरी पत्तेदार सब्जियों एवं स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को कहें हाँ।”

“पोषण माह में स्वस्थ खान-पान का संदेश, पैकेज्ड फूड से दूरी और स्थानीय पौष्टिक आहार अपनाने पर जोर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *