जनगणना प्रश्नावली में ओबीसी कॉलम शामिल करने की मांग
जनगणना प्रश्नावली में ओबीसी कॉलम शामिल करने की मांग
छठवें दिन भी धरने में डटे रहे मोर्चा के पदाधिकारी
– जनगणना प्रश्नावली में ओबीसी कॉलम शामिल करने की मांग
फोटो परिचय- छठवें दिन भी धरने पर डटे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत छठवें दिन भी धरना जारी रहा। नहर कॉलोनी में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्य ने अगवाई की।
श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने कहा कि 100 में 90 शोषित हैं। शोषितों ने ललकारा है,धन-धरती और राज पाठ में नब्बे भाग हमारा है। बीएमपी के मंडल प्रभारी जयचन्द्र यादव ने कहा कि जनगणना में जिस तरीके से एससी-एसटी का कालम शामिल किया गया है, ठीक उसी तरीके से ओबीसी का भी कालम शामिल किया जाए। डॉ फूल सिंह लोधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना हक है, इसको लेकर ही रहेंगे। जाति आधारित जनगणना से पता चलेगा कि किसकी कितनी संख्या है उसी के हिसाब से हिस्सेदारी तय होगी लेकिन सरकार इस बात को जानती है कि अगर ओबीसी की गिनती होती है तो ओबीसी आधे से ज्यादा आबादी में फैला हुआ है। सरकार की खटिया खड़ी हो सकती है इसीलिए गिनती करवाने से आनाकानी करती है। इस मौके पर जयचंद यादव, डॉ फूल सिंह लोधी, मुन्ना लोधी, एडवोकेट अश्वनी यादव, शिव सिंह सागर, शत्रुघ्न लाल, धर्मेंद्र कुमार गौतम, गया प्रसाद प्रजापति, शिव शंकर, चंद्रभान मौर्य, फूल सिंह मौर्य, चंदन प्रसाद, विपिन कुमार, मनोज कुमार मौर्य, एडवोकेट सत्य पाल सिंह, रामचंद्र मौर्य, रमाकांत मौर्य, कवि बाबूराम बादल, अमन सिंह लोधी, गंगा प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।