नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,अन्य लघु खबरों के साथ,,,
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,अन्य लघु खबरों के साथ,,,
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। राधानगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राधानगर पुलिस को यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी थरियांव के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 205/2026 से संबंधित वांछित आरोपी कुनाल उर्फ सुभाष पुत्र नरपत निवासी उधन्नापुर, थाना कोतवाली नगर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना राधानगर में धारा 333/69 बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमे में वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर लाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अखिलेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल आलोक रंजन मिश्रा तथा आरक्षी अनिकेत शामिल रहे। —————————————-
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग एनएचटू में बुधवार की सुबह पत्नी को अस्पताल छोडकर घर वापस जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुखराज सिंह यादव पुत्र स्व0 रामप्रसाद अपनी पत्नी सुमन जिला अस्पताल में नर्सिग स्टाप है जिसे सुबह लगभग 9ः30 पर छोडकर घर वापस जा रहा था जब वह नउवाबाग एनएचटू गोपाल स्वीट्स के पास पहुचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर घटनास्थल पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ——————————————
फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के अधिरिचीपुर गांव निवासी रामपाल का पुर रामसनेही बीस दिन पूर्व सूरत से वापस आया था और अपनी ससुराल रोशनपुर चला गया बीती रात उसने घर के अन्दर फासी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया मृतक अपने पीछे पत्नी वंदना देवी ढाई वर्षीय पुत्री नैन्सी छोड गया। ——————————————-
चार पहिया वाहन ने मासूम को रौदा एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम अकली का पुरवा मजरे बहरा में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम को विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने रौद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अकली का पुरवा मजरे बहरा गांव निवासी रामभरोसे का पुत्र सुमित सिंह मंगलवार की शाम लगभग छः बजे अपने घर के सामने खेल रहा था तभी विपरीत दिशा तेज रफ्तार आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे रौद दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। —————————————-
मछली पकडने गये युवक का शव तालाबा से बरामद एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सराय इदरीश में मंगलवार की दोपहर मछली पकडने गयंे 32 वर्षीय युवक का शव बुधवार की सुबह तालाब से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार सराय इदरीश निवासी मुन्नूलाल लोधी का पुत्र दिनेश कुमार मंगलवार की दोपहर गावं से कुछ दूरी जंगल तालाब में मछली पकडने गया था देर शाम तक जब वह वापस नही लौटा तो परिजनो ने खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका कोई सुराग न लगा आज सुबह गांव वालो ने तालाब में दिनेश कुमार का शव उतराता देख उसके परिजनो को जानकारी दी जिस पर रोते बिलखते मौके पर पहुचे वही सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेे लेेकर विच्छेदन गृह भंेज दिया पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनो के अनुसार उसकी हत्या कर तालाब में शव फेका गया। वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण ज्ञात हो सके।