कई सालों से कच्ची सड़क छोड़ गया ठेकेदार, मोहल्लेवासी हो रहे परेशान
कई सालों से कच्ची सड़क छोड़ गया ठेकेदार, मोहल्लेवासी हो रहे परेशान
अधूरी सड़क से लोगों को हो रही परेशानी, नगर पंचायत से गुहार
– कई सालों से कच्ची सड़क छोड़ गया ठेकेदार, मोहल्लेवासी हो रहे परेशान
फोटो परिचय- कच्चे रास्ते का दृश्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। कस्बे के हाईवे किनारे बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण राहगीरों व क्षेत्रवासियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अचानक बंद कर दिया गया और ठेकेदार मौके से चले गए, जिससे सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। बरसात के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। रोड में निकलना दुश्वार हो जाता है।
मोहल्ले के निवासी आकाश, प्रकाश चंद्र व अनमोल ने बताया कि सड़क निर्माण पूरा कराने के लिए नगर पंचायत में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय ने बताया कि उनके पास सड़क निर्माण अधूरा होने की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य अधूरा पाया गया तो संबंधित विभाग और ठेकेदार से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। —————————————- अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आज एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने वाले राजमिस्त्री, कुम्हार, दर्जी एवं धोबी ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कल (आज) सुबह 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, फतेहपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने वाले संबंधित ट्रेड के सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को अपने ट्रेड से संबंधित समस्त मूल अभिलेख एवं आवश्यक अन्य प्रपत्र साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने पात्र आवेदकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है। —————————————– सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कुरी मोड़ के समीप एनएच-2 में सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए थरियांव सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना घाटमपुर गांव गनेशपुर गांव निवासी विनोद का पुत्र राहुल सिंह बाइक से अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। बताते हैं कि जब वह खागा के स्कुरी मोड़ एनएच 2 में पहंुंचा तभी अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हसवा सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सरकारी एम्बुलंेस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया गया। ———————————- युवक की अचानक मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बसफरा अमौली तिराहा दुकान गए 34 वर्षीय युवक अचानक गिर गया। जिसकी कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बसफरा गांव निवासी छन्नू का पुत्र दीनदयाल अपनी बहन के यहां से वापस आने के बाद अमौली तिराहा स्थित दुकान में गया था। तभी वह अचानक अचेत होकर नीचे गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौके में पर ही मौत हो गई। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने बताया कि शराब पीने आदी था। हो सकता है कि इसी कारण उसकी मौत हो गयी है। फिर भी पोस्टमार्टम रिर्पाेट का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।