आदर्श व्यापार मंडल ने नगर को चार जोन में बांटा

   आदर्श व्यापार मंडल ने नगर को चार जोन में बांटा
अशोक यादव को पूर्वी नगर अध्यक्ष की कमान
आरओ संगठन की जिला कमेटी में आसिफ बने अध्यक्ष
फोटो परिचय- नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन का विस्तार करने की दिशा में आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में आयोजित संगठनात्मक बैठक में नगर को चार भागों में विभाजित कर संगठन को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया। पूर्वी नगर की जिम्मेदारी अशोक यादव को नगर अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई। वहीं आरओ संगठन की जिला कमेटी का गठन करते हुए आसिफ को जिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक के दौरान पूर्वी नगर की नौ सदस्यीय टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

संगठन के विस्तार और व्यापारियों की एकजुटता पर जोर देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि व्यापारी समाज की आर्थिक रीढ़ हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही प्रत्येक व्यापारी की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। आरओ संगठन की 12 सदस्यीय टीम में हेमंत को उपाध्यक्ष, वीर सिंह को महामंत्री, मोहम्मद को मीडिया प्रभारी, सचिन इरशाद, अतुल त्रिवेदी और अजीम भाई को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पूर्वी नगर टीम में हरमंगल सिंह को उपाध्यक्ष, समरजीत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजेंद्र अग्रवाल को मंत्री बनाया गया। इसके अलावा अमित जोशी, वीरेंद्र गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव और धीरज शुक्ला को भी संगठन की जिम्मेदारी देते हुए शपथ दिलाई गई। महिला संगठन को भी विस्तार देते हुए अर्चना श्रीवास्तव को महामंत्री और रंगोली शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में स्क्रैप के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी पत्रकार, जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता और जिला महिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि 20 सितंबर रविवार को बिंदकी के आशीर्वाद मैरिज लॉन में व्यापारी सम्मेलन एवं वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जनपद के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में व्यापारियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने पदाधिकारियों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *