कुसुम्भी में व्यापार मंडल की नई कमेटी गठित
– सुनील सोनी अध्यक्ष व संतोष शर्मा बने महामंत्री
फोटो परिचय- कमेटी के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए कुसुम्भी में 15 सदस्यीय व्यापार मंडल कमेटी का गठन किया। कुसुम्भी मेन रोड स्थित जेपी आर्नामेंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को माला पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
घोषित कार्यकारिणी में राम औतार साहू व सुरेंद्र सिंह भदौरिया को संरक्षक, प्रेमचन्द्र पासवान को नगर प्रभारी, सुनील सोनी को नगर अध्यक्ष, संतोष शर्मा को महामंत्री, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, डा. राहुल नायर को प्रवक्ता व समरजीत सोनी नंगू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उदय सिंह, घनश्याम गुप्ता और डा. श्रवण कुमार को उपाध्यक्ष, रामस्वरूप को संगठन मंत्री तथा अशोक साहू, मनोज कुमार और कमलेश को मंत्री बनाया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा एडवोकेट ने व्यापारियों को सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जन उद्योग व्यापार मंडल हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि आगामी बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारियों को भी संगठन में जिम्मेदारियां दी जाएंगी। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद व संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर आदित्य कुमार, विकास सक्सेना, लकी श्रीवास्तव, अजय, धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमार, राहुल यादव, आशीष कुमार, आशीष शुक्ला, संदीप कुमार, संतोष कुमार, अतुल विश्वकर्मा, अभिषेक संगम, लल्लू, भरत सिंह, अजय पाल, विकास आदि व्यापारी मौजूद रहे।