धरातल पर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएंगे कार्यकर्ता-अन्नू श्रीवास्तव
फोटो परिचय- बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। भाजपा असोथर मंडल में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में जनता-जनार्दन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को धरातल पर सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।


