महासभा ने एक लाख सदस्य बनाने की भरी हुंकार,पद एवं निष्ठा की शपथ
महासभा ने एक लाख सदस्य बनाने की भरी हुंकार,पद एवं निष्ठा की शपथ
क्षत्रिय महासभा ने एक लाख सदस्य बनाने की भरी हुंकार – नवमनोनीत पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं निष्ठा की शपथ
फोटो परिचय- नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते अध्यक्ष। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कलेक्टरगंज स्थित एक लाज में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में हुआ। सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में अमित सिंह परिहार को जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, राकेश सिंह भदौरिया, महेन्द्र सिंह एवं मयंक सिंह को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. सत्यम सिंह चौहान एवं सचिन सिंह गौतम को जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, राकेश सिंह गौतम को जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, आदर्श सिंह को जिला मंत्री युवा प्रकोष्ठ, प्रेम बहादुर सिंह को तहसील अध्यक्ष सदर तथा अविनाश प्रताप सिंह को नगर उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और आपसी समन्वय के साथ निभाएं। समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के साथ गरीब और असहाय लोगों की मदद करना संगठन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार अभियान लगातार जारी रहेगा और प्रत्येक रविवार को नगर, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी के विस्तार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से लोगों को संगठन से जोड़ने के अभियान में जुटेंगे। उन्होंने बताया कि महासभा ने एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अंगद सिंह चंदेल, आरपी सिंह भदौरिया, समरवीर सिंह चौहान, महेश सिंह, राज सिंह भदौरिया, सुशील सिंह उर्फ नान सिंह, अजीत सिंह, चंदन सिंह राणा, मदन सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।