तालाब किनारे मिला युवक का शव – प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका
तालाब किनारे मिला युवक का शव – प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका
तालाब किनारे मिला युवक का शव – प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा– बांदा-टांडा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम छापर के पास रविवार सुबह तालाब किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कस्बे के शंकर नगर निवासी उमेश वर्मा उर्फ बंदर (26) के रूप में हुई। उसके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।छापर गांव के ग्रामीणों ने सुबह तालाब के किनारे युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
शव की स्थिति देखने पर ऐसा प्रतीत हुआ कि युवक की पिटाई करने के बाद उसके गले में सफेद रंग की साफी डालकर उसे सड़क पर घसीटा गया हो। मृतक के हाथ-पैर, पेट और पीठ समेत पूरे शरीर पर घसीटे जाने जैसे चोट के निशान मिले हैं। शरीर पर मिले निशान सड़क पर पड़ी गिट्टियों से रगड़ लगने के निशान जैसे दिखाई दे रहे थे। हालांकि चोटों की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने शव का दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं।घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह और थाना प्रभारी संदीप कुमार पटेल मृतक के घर पहुंचे और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने परिजनों से भी घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।
मृतक के पिता सिकदारी उर्फ चुन्नू वर्मा ने बताया कि उमेश दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को शराब के नशे में घर आया था। मां बुधलिया देवी ने उसे खाना खाने के लिए कहा तो वह रात करीब नौ बजे यह कहकर घर से निकल गया कि थोड़ी देर में ईंट उतारकर वापस आ रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली।थाना प्रभारी संदीप कुमार पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस सभी