शोभायात्रा की भीड़ में फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने खुलवाया रास्ता
शोभायात्रा की भीड़ में फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने खुलवाया रास्ता
शोभायात्रा की भीड़ में फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने खुलवाया रास्ता
सायरन की आवाज सुनते ही हरकत में आया पुलिस बल, सुरक्षित निकाली गई एंबुलेंस
संवाददाता दीपक धुरिया जालौन भरुआ सुमेरपुर। सोमवार को शोभायात्रा के दौरान नेहा चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब मौदहा से हमीरपुर मुख्यालय की ओर जा रही एक एंबुलेंस भीड़ के बीच फंस गई।
एंबुलेंस के फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल सक्रिय हो गए। शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के बीच पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए लोगों को किनारे कराया और एंबुलेंस के लिए रास्ता तैयार कराया। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस को सुरक्षित तरीके से भीड़ से बाहर निकाला गया, जिसके बाद वह मरीज को लेकर हमीरपुर मुख्यालय की ओर रवाना हो गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एंबुलेंस को समय रहते रास्ता मिल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिसकर्मियों की तत्परता की सराहना की। शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल लगातार यातायात और भीड़ व्यवस्था को संभालने में जुटा रहा।