चित्र प्रदर्शनी में छात्रों ने देखीं सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां

 चित्र प्रदर्शनी में छात्रों ने देखीं सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां
– सेवा संकल्प अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी
फोटो परिचय- प्रेक्षागृह में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते छात्र।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सूचना विभाग की ओर से लगाई गई योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शनिवार को सदाशिव इंटर कॉलेज रेल बाजार के छात्रों ने अवलोकन किया। छात्रों ने प्रदर्शनी में लगी फ्लेक्स के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली।

प्रदर्शनी में रोजगार, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, स्वरोजगार, एमएसएमई, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत समेत विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। सूचना अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। कृषि क्षेत्र में ड्रोन, सोलर पंप, कृषि यंत्र, ई-नाम और किसानों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी लोगों को दी गई। इसके अलावा प्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत, स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं, एमएसएमई और डिजिटल सुविधाओं से जुड़ी उपलब्धियों को भी चित्रों एवं फ्लेक्स के माध्यम से दर्शाया गया है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र एवं नागरिक मौजूद रहे। सूचना अधिकारी ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *