दो परिवारों के कच्चे घर गिरने से रहने व खाना बनाने का संकट

 बारिश में गरीबों के आशियाने ढहे, पक्की छत की आस
दो परिवारों के कच्चे घर गिरने से रहने व खाना बनाने का संकट
फोटो परिचय-  ढहा हुआ कच्चा आशियाना दिखाता वृद्ध।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज बिंदकी, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत डीघ के सैरपुर गांव में लगातार बारिश के बीच दो गरीब परिवारों के कच्चे आशियाने ढह गए। घर गिरने से पीड़ित परिवारों के सामने सिर छिपाने के साथ ही खाना बनाने तक का संकट खड़ा हो गया है। दोनों परिवार फिलहाल दूसरों के घरों में रहने को मजबूर हैं।
गांव निवासी वृद्ध ब्रह्म पासवान अपने 13 वर्षीय नाती हिमांशू के साथ रहते हैं। परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं होने से दोनों पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बारिश के दौरान उनका कच्चा मकान ढह जाने से मुसीबत और बढ़ गई। वहीं गांव के रामसनेही यादव का भी कच्चा घर बारिश की चपेट में आकर गिर गया। मकान ढहने के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन पकाने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की मदद मिलने पर बारिश के मौसम में उन्हें सुरक्षित छत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *