वारंटियों पर बकेवर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

    वारंटियों पर बकेवर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त में वारंटी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अपराधियों एवं वांछित-वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बकेवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गोरे पुत्र सेमेलाल निवासी रूसी मजरा दुंदपुर थाना बकेवर शामिल है। उसके खिलाफ केस संख्या 6974/23 में धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंट था। वहीं दूसरे आरोपी मुन्ना कंजड़ पुत्र स्व. रामपाल कंजड़ निवासी पल्थाहार थाना बकेवर के खिलाफ केस संख्या 9134/20 में धारा 188, 269, 270 भादवि एवं धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत वारंट जारी था। पुलिस के अनुसार गोरे के खिलाफ बकेवर थाने में मुकदमा संख्या 278/20 दर्ज है, जबकि मुन्ना कंजड़ के खिलाफ वर्ष 2020 में धारा 188, 269, 270 भादवि एवं आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) से संबंधित चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सरोज, चौकी प्रभारी देवमई थाना बकेवर, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल आर्यन तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *