छठ व्रतियों ने पूरे निष्ठा व श्रद्धा भाव से किया ‘नहाय-खाय’ कददु-भात का प्रथम-अनुष्ठान
छठ व्रतियों ने पूरे निष्ठा व श्रद्धा भाव से किया ‘नहाय-खाय’ कददु-भात का प्रथम-अनुष्ठान
छठ व्रतियों ने पूरे निष्ठा व श्रद्धा भाव से किया ‘नहाय-खाय’ कददु-भात का प्रथम-अनुष्ठान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज देवघर। राष्ट्रीय एकता मंच के झारखण्ड प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैय्या की उपासना को समर्पित लोक आस्था और प्रकृति के महापर्व छठ पूजा महोत्सव के प्रथम अनुष्ठान “नहाय-खाय” (कददु-भात) की छठ व्रतियों एवं प्रदेशवासियों की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर (सूर्यदेव) एवं छठी मैया की असीम कृपा से सबों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि व खुशहाली बनी रहे, यही कामना है। लोक आस्था और अटूट श्रद्धा व विश्वास के इस महापर्व पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया हम सबों के जीवन को सुख, आरोग्य और खुशहाली से आलोकित करते हुए हर-घर मे खुशहाली और खुशियों का वास हो, ऐसी भगवान भास्कर प्रार्थना है।