चोरी, नकबजनी, हत्या, गोवध व धोखाधड़ी जैसे अपराधों में रहे शामिल, खुली हिस्ट्रीशीट

 सोलह शातिर अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट
– चोरी, नकबजनी, हत्या, गोवध व धोखाधड़ी जैसे अपराधों में रहे शामिल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 16 शातिर एवं अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस के अनुसार इन अपराधियों के खिलाफ जिले समेत अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में 114 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में की गई है।

बताते चलें कि मोहम्मद कौनैन पुत्र स्व. तैयब अली निवासी ग्राम मुल्लनपुर थाना हथगांव के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके अपराधों का प्रकार गोवध बताया गया है। इसी थाना क्षेत्र के आलीम पुत्र शेम्मू नट निवासी नटका डेरा चकभुगुनापुर के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ भी गोवध के मामले हैं। इसी तरह अशोक बेलदार पुत्र रामजीवन बेलदार निवासी बेलदरइया थाना कोतवाली के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसके अपराध चोरी और नकबजनी से संबंधित बताए गए हैं। वहीं रीशूप पासवान पुत्र श्रीराम पासवान निवासी झाऊपुर पुनलया कस्बा व थाना राधानगर के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज हैं। अकरम उर्फ मन्नू पुत्र सलीम बच्चा उर्फ समझदार निवासी काजीटोला थाना जहानाबाद के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके अपराध गोवध से संबंधित हैं। खागा थाना क्षेत्र से चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें योगेन्द्र पुत्र नवल किशोर निवासी धरमंगदपुर शाहजहांपुर सेलरहा के खिलाफ हत्या के पांच मुकदमे दर्ज हैं। पवन सिंह पुत्र नवल किशोर निवासी उपरोक्त के खिलाफ हत्या के चार मुकदमे दर्ज हैं। मदन उर्फ भूपेंद्र सिंह पुत्र नवल किशोर के खिलाफ हत्या के छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नवल किशोर पुत्र स्व. रामेश्वर प्रसाद के खिलाफ हत्या के पांच मुकदमे दर्ज हैं। अखिलेश कुमार पुत्र धक्कूड़ निवासी चमरौली मोहल्ला कस्बा व थाना खखरेरू के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। उसके अपराधों में चोरी शामिल है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। ज्ञानबाबू लोधी पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी गयासपुर के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के मामले हैं। वहीं शिवम यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी गयासपुर के खिलाफ भी पांच मुकदमे दर्ज हैं और उसके अपराध चोरी व नकबजनी से संबंधित हैं। ललौली थाने के अंतर्गत लक्ष्य प्रताप सिंह पुत्र शैल उर्फ शैलेन्द्र सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह निवासी राजनगर कस्बा बहुआ थाना ललौली के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज बताए गए हैं। मलवां थाने के अंतर्गत अमित धोबी पुत्र स्व. बालचंद्र निवासी कुंवरपुर थाना मलवां के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज हैं। उधर गौतम रैदास पुत्र स्व. रामकिशोर रैदास निवासी ग्राम पंचमपुर थाना बकेवर के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। धर्मवीर उर्फ उगलेश राजपूत निवासी ग्राम गौसपुर थाना कल्यानपुर के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके अपराध धोखाधड़ी से संबंधित हैं। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खोले जाने के बाद संबंधित अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है


——————————————– 
पति से झगड़ विवाहिता ने फांसी लगा दी जान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मददअलीपुर मजरे रामपुर में रविवार की सुबह पति से झगड़ने के बाद 22 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आमहत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार मददअलीपुर मजरे रामपुर गांव निवासी नेमचन्द्र की पत्नी मनीषा देवी ने रविवार की सुबह पति से झगड़ने के बाद घर के अंदर कुंडी बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से दीवार तोड़कर शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेजा। घटना के बाबत जानकारी थानाध्यक्ष ने देते हुए बताया कि पति बाहर नौकरी करने जा रहा था। जिस पर पत्नी भी जाने की जिद कर रही थी। मना करने पर उसने घटना को अंजाम दे डाला। अभी तक मायका पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *