बालक वर्ग में मुस्लिम इंटर कॉलेज को हराया, बालिका वर्ग में वॉकओवर से मिली जीत

   ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर विजयी
बालक वर्ग में मुस्लिम इंटर कॉलेज को हराया, बालिका वर्ग में वॉकओवर से मिली जीत
फोटो परिचय-  कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज अज़रा न्यूज फतेहपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में मुस्लिम इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की।
बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड की टीम को वॉकओवर के आधार पर विजेता घोषित किया गया। दोनों विजेता टीमें अब तहसील स्तर की प्रतियोगिता में मुस्लिम इंटर कॉलेज में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन जीजीआईसी फतेहपुर की प्रधानाचार्या डा. अल्का गौड़ की देखरेख में हुआ। निर्णायक की भूमिका ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व पुलिस उपाधीक्षक शिव स्वरूप ने अपने सहयोगी निर्णायकों में व्यायाम शिक्षक कमाल अहमद सिद्दीकी व्यायाम शिक्षक, जीवाईसीयू स्पोर्ट्स हेड आशुतोष कुमार, ऑल इंडिया कबड्डी खिलाड़ी घनश्याम राजपूत व अतुल कुमार के साथ निभाई। इस मौके पर हॉफ मैराथन के एथलीट राम सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन जीजीआईसी की व्यायाम शिक्षिका पूजा गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता की तैयारी महानिदेशक एबी बाबू के निर्देशन में ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन जनपद इकाई के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह व खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *