कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ, रामकथा भी शुरू
कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ, रामकथा भी शुरू
कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ, रामकथा भी शुरू
राजा साहब के हाता में 19 नवंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया हिस्सा
रिपोर्टर सुनील कुमार असोथर — नगर पंचायत असोथर में बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। राजा साहब के हाता में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।
कलश यात्रा राजा साहब के प्रांगण से प्रारंभ होकर अश्वत्थामा मंदिर तक पहुंची। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ सहभागिता की। कलश यात्रा में प्राची, वसु, सुशीला, मान्या, तन्वी सिंह, कुसुमलता और मनीषा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा के साथ ही महायज्ञ की धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गईं। आयोजकों के अनुसार, 11 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन यज्ञ अनुष्ठान के साथ रामकथा का रसपान भी कराया जाएगा। प्रयागराज से आए आचार्य सिद्धार्थ मिश्रा रामकथा का वाचन करेंगे। उनकी कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के संदेशों से परिचित कराया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक महंत श्री राधेमोहन जी तथा यज्ञ संयोजक कुलदीप जी महाराज हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ और रामकथा में शामिल होने की अपील की है। महायज्ञ एवं रामकथा के शुभारंभ से असोथर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उल्लास देखने को मिल रहा है।