पूर्व विधायक ने कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा का भ्रमण व लोगो से जनसंवाद किया

   एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज अज़रा न्यूज– विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा का भ्रमण व लोगो से जनसंवाद किया ! कांशीराम कॉलोनी में अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को पत्राचार कर अवगत कराते हुए तत्काल निराकरण की बात कही ! विक्रम सिंह पूर्व विधायक के पहुचते ही लोगो में उत्साह दिखा लोगो ने फूल माला से स्वागत किया !

विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने कॉलोनी में अव्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनको तत्काल दुरुस्त कराये जाने हेतु प्रसाशन के अधिकारीयों से बात की ! कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या गंदगी व् जल निकासी की सामने आयी जिसको तत्काल नगर पालिका परिषद में अधिशाषी अधिकारी से बात कर साफ सफाई कराने को कहा और जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा की कांशीराम कॉलोनी जब से निर्मित हुयी है तब से लेकर आज तक उनकी रंगाई पुताई भी नही हुयी है जिसको जल्द से जल्द दीपावली पर्व के पहले कराये जाने को कहा ! जिलाधिकारी को बताया की कांशीराम कॉलोनी में सभी गरीब लोग निवास करते है जो परिश्रम करके अपना भरण पोषण करते है ! विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने कांशीराम कालोनी में उपस्थित लोगो को बताया की अपने अधिकारों हेतु घर से निकलें ! सरकार बहुत योजनाओं को चला रही है उनका लाभ लें आप लोगो को महत्वपूर्ण विषय जो पता नही होते उनका लाभ आप लोगों तक नहीं पहुच पाता, उन योजनाओ का लाभ पाने के लिए सदैव अपने मोबाइल के माध्यम से सही जानकारी प्राप्त करें ! विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने सभी से कहा की मोबाईल फ़ोन का सही उपयोग करें जिससे आपको लाभ मिले !

इस मौके में आर्यन गिहार, अंकुर तिवारी, अजीत गिहार, गीता देवी गिहार, ओम प्रकाश गौतम, अंकुश गौतम, तहसीन रजा, मो० आदिल, जुलेखा, अन्नू, सोनी ठाकुर, राम बाबु गुप्ता , छोटकू, अभिषेक तिवारी, मनीष शर्मा, युनुश, आरती देवी, गुडिया खान, जय यादव, राकेश समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *