सैल्यूट तिरंगा के स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर,सेवा सदन में हुई अहम बैठक

  देवघर में सैल्यूट तिरंगा के स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर , आगामी व्यवस्था पर रौनियार सेवा सदन में हुई अहम आवश्यक बैठक ।

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज देवघर — राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े भारत का राष्ट्रवादी संगठन ‘सैल्यूट तिरंगा’ के आगामी स्थापना दिवस को लेकर देवघर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। 2 अक्टूबर को रौनियार वैश्य सेवा सदन में आयोजित होने वाले भव्य स्थापना दिवस सह नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह की रूपरेखा व व्यवस्था करने हेतु रौनियार सेवा सदन , देवघर में पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 2 अक्टूबर के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर झारखंड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा और उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम की सफलता और संगठनात्मक मजबूती के लिए विशेष चर्चा की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने और मार्गदर्शन करने हेतु सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रभारी सह राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार मिश्र जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि शंकर तिवारी जी एवं झारखंड प्रदेश महिला प्रभारी मुन्नी झा जी को देवघर आगमन पर बैठक में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।उन लोगों के साथ आगे की रणनीतियो पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का एक अन्य मुख्य केंद्र ‘देवघर सेवा सम्मान’ रहा। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि कार्यक्रम के दौरान देवघर के ऐसे 5 विशिष्ट नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा, जो निःस्वार्थ भाव से समाज हित, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में समर्पित और उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक व भव्य बनाने का संकल्प लिया तथा अलग-अलग दायित्वों का बंटवारा किया। इस दौरान संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता गुप्ता जी, राष्ट्रीय सचिव बिजया सिंह बबली जी, रुद्र शंकर शर्मा जी, उत्तम कुमार साह जी, संध्या कुमारी जी, विनय तिवारी, श्री प्रभाष गुप्ता जी, रुद्र शंकर शर्मा ,कमल कश्यप, , अलका सोनी, लक्ष्मी देवी चंद्रवंशी, सुमन केसरी, बबलु मित्र।, कुसुम सिंह,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *