सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ नमामि भारत कार्यक्रम

  सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ नमामि भारत कार्यक्रम
– दो सौ से अधिक छात्रों, अभिभावकों व नागरिकों ने लिया हिस्सा
फोटो परिचय-  कार्यक्रम मंे भाग लेते छात्र व अभिभावक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर देश भर में नमामि भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर चौक इंग्लिश मीडियम में भी कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश दिया गया।

विद्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में करीब दो सौ छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं नागरिकों की सहभागिता रही। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के सह-प्रबंधक अमित राज रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और देश की एकता एवं अखंडता के महत्व के बारे में प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या वर्षा शुक्ला ने भी विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना से जुड़ने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सर्वव्यवस्था प्रमुख वंशराज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *