जनसमस्याओं के निस्तारण पर सपा नेता ने दिया ठोस आश्वासन

     सैदनपुर काठी मेले में जीतू का हुआ स्वागत
– जनसमस्याओं के निस्तारण पर सपा नेता ने दिया ठोस आश्वासन
फोटो परिचय- कार्यक्रम को संबोधित करते सपा नेता जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हुसैनगंज विधानसभा के अंतर्गत सैदनपुर काठी मेले के अवसर पर सपा नेता जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू का स्थानीय ग्रामीणों एवं समर्थकों ने स्वागत किया। मेले के सांस्कृतिक मंच पर पहुंचे जीतू ने आल्हा गायन करने वाले पारंपरिक कलाकारों के हुनर की सराहना करते हएु 5100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

मंच से जनता को संबोधित करते हुए जीतू ने कहा कि वह आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में 242 हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से पूरी मजबूती व तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास व जन-जन की समस्याओं के निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया। जीतू के इस ऐलान पर उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से उनका समर्थन किया और उन्हें अपना पूर्ण आशीर्वाद देते हुए चुनाव में पूरी ताकत से उतरने के लिए प्रेरित किया। मेले में स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान निर्भय यादव, जितेन्द्र यादव, छोटू यादव, रवीन्द्र यादव, दारा यादव, मान सिंह यादव, राज यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *