तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, स्टेट हाईवे पर हादसे से मचा हड़कंप

   जालौन में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, स्टेट हाईवे पर हादसे से मचा हड़कंप

होटल के सामने बने अवैध कट को हादसे की वजह बताया जा रहा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर शंकरपुर के पास राजपूत ढाबा के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर होटल के सामने बने अवैध कट को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *