रतनगढ़ मंदिर से लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, महिला समेत दो घायल
रतनगढ़ मंदिर से लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, महिला समेत दो घायल
रतनगढ़ मंदिर से लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, महिला समेत दो घायल
बंगरा रोड पर झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होने की आशंका, राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। रतनगढ़ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार बंगरा रोड पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना जालौन के बंगरा रोड की बताई जा रही है।