विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार,फतेहपुर-बबेरू-अतर्रा-नरैनी करतल मार्ग

    बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार
– बांदा में चमकेगा फतेहपुर-बबेरू-अतर्रा-नरैनी करतल मार्ग
– गड्ढा मुक्त और चैड़ी सड़कों से सफर होगा आसान
– सीएम योगी के विजन से बदल रही बांदा की तस्वीर
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा — प्रदेश की योगी सरकार बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी है और इसी क्रम में बांदा में फतेहपुर- बबेरू- अतर्रा- नरैनी- करतल मार्ग के कायाकल्प का काम किया जा रहा है। योगी सरकार ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के कायाकल्प के लिए 79.85 करोड़ रुपये की धनराशि को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत 27.550 किलोमीटर लंबे 2 लेन के मार्ग का चैड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्ग सीधे मध्य प्रदेश के सतना व पन्ना जिले को जोड़ता है और लंबे समय से इस मार्ग के चैड़ीकरण और मरम्मत की मांग क्षेत्र के लोग कर रहे थे। इस मार्ग के बन जाने के बाद बांदा जिले के यातायात की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। वर्तमान में संकरे मार्ग की समस्या झेल रहे लोगों का सफर न सिर्फ आसान होगा, बल्कि समय और ईंधन की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *