धीर सिंह फिलिंग स्टेशन का हुआ शुभारंभ,मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
धीर सिंह फिलिंग स्टेशन का हुआ शुभारंभ,मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
धीर सिंह फिलिंग स्टेशन का हुआ शुभारंभ
– ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
फोटो परिचय- फिलिंग स्टेशन का फीता काटकर शुभारंभ करते धीर सिंह। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। राधानगर से गाजीपुर रोड स्थित बडनपुर चौराहे के पास भारत पेट्रोलियम के नए पेट्रोल पंप धीर सिंह फिलिंग स्टेशन का भव्य शुभारंभ हुआ। धीर सिंह ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। नए पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों के साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को ईंधन भरवाने में सहूलियत मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में पेट्रोल पंप संचालक सुभाष सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया और ग्राहकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को पारदर्शिता के साथ सही माप में ईंधन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फीडिंग रूम की व्यवस्था की गई है, ताकि सफर के दौरान माताओं को बच्चों को दूध पिलाने में परेशानी न हो। वाहन चालकों के लिए टायरों में मुफ्त हवा भरने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, पप्पू सिंह चौहान, श्रवण कुमार सिंह, आशीष सिंह चौहान, अश्वनी सिंह चौहान, दिलीप सिंह चौहान, दिलीप सिंह परिहार, संदीप सिंह चौहान, उदय राज सिंह मौजूद रहे। नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन के लिए संचालक सुभाष सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं।