वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

    दिल्ली महारैली में जिले से जाएंगे पांच सौ कांग्रेसी
– वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
फोटो परिचय-  पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को महर्षि बाल्मीकि व गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई गई। आगामी एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियों की जानकारी दी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि महारैली में प्रदेश से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी उठाई। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी के आरोपों को लेकर जनता के बीच जाएगी और किसानों, मजदूरों तथा युवाओं के साथ मिलकर संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में होने वाली महारैली में फतेहपुर जिले से लगभग पांच सौ कार्यकर्ता शामिल होने के लिए रवाना होंगे। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अनियमितताएं सरकार के निर्देशों पर हुई हैं तो इसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान असलम, इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, रामनरेश महाराज, आदित्य श्रीवास्तव, चौधरी मोइन राइन, सैयद शहाब अली, नौशाद अहमद, बशीर अहमद सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *