बांदा में भर्ती मरीज के लिए फतेहपुर से पहुंचा दुर्लभ रक्त
बांदा में भर्ती मरीज के लिए फतेहपुर से पहुंचा दुर्लभ रक्त
बांदा में भर्ती मरीज के लिए फतेहपुर से पहुंचा दुर्लभ रक्त
– सुभान ने सातवीं बार किया ओ निगेटिव रक्तदान
फोटो परिचय- केन्द्र में रक्तदान करते सुभान। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बांदा में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज के लिए दुर्लभ रक्त समूह ओ निगेटिव की व्यवस्था कर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने मानवता की मिसाल पेश की। बांदा के किसी भी रक्त केंद्र में रक्त उपलब्ध नहीं होने पर संस्था ने मानस रक्तकेंद्र के सहयोग से फतेहपुर में रक्त की व्यवस्था कराई। आबूनगर निवासी सुभान ने सातवीं बार रक्तदान कर मरीज की मदद की।
बांदा के छोटी बाजार मुचियाना निवासी दिनेश कुमार साहू पुत्र लल्लू राम साहू रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दोनों पैरों की हड्डियों के ऑपरेशन के लिए भर्ती हैं। उपचार के दौरान उन्हें ओ निगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी। बांदा में रक्त उपलब्ध नहीं होने से परिजन परेशान थे। ऐसे में बांदा टीम के अध्यक्ष सलमान ने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के प्रबंधक गुरमीत सिंह से संपर्क किया। इसके बाद मानस रक्तकेंद्र फतेहपुर के सहयोग से मरीज की बेटी एवं तीमारदार रिचा साहू को आवश्यक रक्त उपलब्ध कराने में मदद की गई। इस पुनीत कार्य में आबूनगर निवासी सुभान ने ओ निगेटिव रक्तदान किया। यह उनका सातवां रक्तदान था। इस दौरान संस्था की ओर से गुरमीत सिंह, अभिषेक साहू व मानस रक्तकेंद्र के डॉ. कैलाश पटेल, प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनुस पटेल, लैब सहायक बलराम मौजूद रहे। संस्था ने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।