विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने तेज की कवायद,कमेटियों पर दिया जोर
विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने तेज की कवायद,कमेटियों पर दिया जोर
विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने तेज की कवायद – सेक्टर व बूथ कमेटियों पर दिया जोर
फोटो परिचय- बैठक को संबोधित करते मुख्य मंडल जोन प्रभारी नौशाद अली। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के लालीपुर सेक्टर में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी एवं प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल जोन प्रभारी नौशाद अली मौजूद रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने, सेक्टर व बूथ कमेटियों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने कहा कि वर्ष 1996 में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की थी। उसी तरह 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना, लोगों को शांतिपूर्ण एवं खुशहाल जीवन उपलब्ध कराना और बेरोजगारी की समस्या को दूर करना है। उन्होंने मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की। साथ ही बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती कराकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।
मुख्य अतिथि नौशाद अली ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए सेक्टर और बूथ कमेटियों को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार व जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून का राज स्थापित करने के लिए बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, विवेक कुमार माधुरे, मंडल प्रभारी गौतम राव, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष गुलशन गौतम, नीरज गौतम, श्यामलाल मास्टर, रोशन गौतम, दयाराम गौतम, महेंद्र गौतम, विवेक राज गौतम सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।