श्रद्धा के साथ मनाया श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व
श्रद्धा के साथ मनाया श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व
श्रद्धा के साथ मनाया श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व
– कीर्तन दरबार सजा, अरदास के बाद संगत ने ग्रहण किया गुरु का लंगर
फोटो परिचय- (6) कीर्तन दरबार में भाग लेतीं महिलाएं। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी महाराज का 492 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में संगत ने गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान साप्ताहिक पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद ज्ञानी प्रीतम सिंह ने संगत को श्री गुरु रामदास जी महाराज के जीवन, विचारों और शिक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने तथा सेवा, सिमरन और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। इसके पश्चात गुरु साहिब को समर्पित कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें संगत ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। गुरुद्वारा साहिब में अरदास के बाद गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसे संगत ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर जतिंदर पाल सिंह, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, सोनी, मंजीत सिंह, गुरचरण सिंह, सतपाल सिंह सेठी, शरनपाल सिंह, वरिंदर सिंह पवी, गुरमीत सिंह उमंग, जसवीर सिंह बंटी, मन्नी, सोनी तरन सहित हरजीत कौर, हरविंदर कौर, रंजीत कौर, जसपाल कौर, प्रभजीत कौर, मंजीत कौर, खुशी, हरजस, जसकीरत समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।