चुनाव आयुक्त को हटाए जाने की उठाई मांग,गरजे कामरेड

    छह सूत्रीय मांगों को लेकर गरजे कामरेड
– चुनाव आयुक्त को हटाए जाने की उठाई मांग
फोटो परिचय-  तहसील परिसर में प्रदर्शन करते कामरेड।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला काउंसिल के कार्यकर्ताओं ने वोट चोर सीट छोड़ एस आईआर रद्द करो के नारे के साथ ज़ोरदार प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी अश्विन पांडेय को छह सूत्रीय ज्ञापन देश की राष्ट्रपति को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि एसआईआर रद्द किया जाय, चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाए, ईवीएम को हटाया जाए, चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाए जिससे लोकतांत्रिक संवैधानिक संस्थाओ को बचाया जाए, मंहगाई व भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए सहित अन्य मांगे उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव राम प्रकाश भारतीय, कम्युनिस्ट पार्टी राज्य काउंसिल सदस्य फूलचंद पाल, रामचंद्र, राधे रमण पांडे, छोटेलाल, शिवनारायण साहू, जंग बहादुर सिंह, मूलचंद पाल, संतोष कुमार, जगदेव, जगन्नाथ, मोतीलाल चौधरी, ज्ञानेंद्र कुमार, नेम सिंगर एडवोकेट, समर सिंह एडवोकेट, विनोद कुमार एडवोकेट सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *