सीजेए के असोथर ब्लॉक अध्यक्ष बने राम प्रताप दिवाकर

  सीजेए के असोथर ब्लॉक अध्यक्ष बने राम प्रताप दिवाकर

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पत्रकारों के संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) ने संगठन विस्तार के तहत पत्रकार राम प्रताप दिवाकर को असोथर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन की नियमावली और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने कहा कि जल्द ही जिले में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। वहीं, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जर्रेयाब खान ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। वहीं राम प्रताप दिवाकर ने कहा कि वह असोथर ब्लॉक में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार करेंगे और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे। उनके मनोनयन पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *