ट्रक व पिकअप की भिड़ंत में दो की मौत, आधा दर्जन घायल
ट्रक व पिकअप की भिड़ंत में दो की मौत, आधा दर्जन घायल
ट्रक व पिकअप की भिड़ंत में दो की मौत, आधा दर्जन घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सदर कोतवाली के एआरटीओ कार्यालय के सामने एनएच-2 में बुधवार की सुबह ट्रक व पिकअप की भिड़ंत में चालक समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की कानपुर हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के बेलदरइया बाकरगंज निवासी सुरेश का 25 वर्षीय पुत्र सनी, कंधईलाल का 50 वर्षीय पुत्र कल्लू उर्फ गुलाब सिंह, अजय 55 वर्ष, श्याम सिंह 40 वर्ष, नंदन 25 वर्षीय, गिनाड़ी उर्फ राजेन्द्र 40 वर्ष, पिंकू उर्फ असगर 35 वर्ष तथा पिकअप चालक नरेन्द्र सभी लोग पिकअप से भिटौरा किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही ये लोग एआरटीओ कार्यालय के सामने पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दिया जिससे सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सनी को मृत घोषित कर दिया। गंभ्भीर घायल कल्लू उर्फ गुलाब सिंह को कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ————————————- वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, सैकड़ों घर अंधेरे में एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव में एक वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। खंभा टूटते ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। बिजली न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को सड़क किनारे 11 हजार लाइन के लगे बिजली के खम्भे से एक ट्रक टकरा गया था जिससे विधुत आपूर्ति ठप हो गई है जिससे कोट ,चंनदनमऊ के सैकड़ों घर अंधेरे में डूबे गए है। ग्रामीणों का कहना है तीन दिनों से बिजली न होने से खेत की सिंचाई नहीं हो पा रही और घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी, जिससे पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही मोबाइल फोन चार्ज करने और घरेलू कामकाज में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय अंधेरा रहने से ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त खंभे को जल्द हटाकर नया खंभा लगाने व बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कराने की मांग की है। खखरेरू जेई ने बताया कि सूचना मिली है किसी कारण काम नहीं हो पाया है कल विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेज कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ————————————- —— शराबी ने फांसी लगाकर दी जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के विष्णुनगर कालोनी में बुधवार की सुबह 30 वर्षीय शराबी ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार विष्णुनगर कालोनी निवासी हरिपाल का पुत्र अमित कुमार शराब पीने का आदी था। मंगलवार की शाम परिजनों ने उसे डांटा था, इसी बात को लेकर उसने बुधवार की सुबह घर के अंदर आंगन में लगे जाल में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने दी है। ———————————— अलग-अलग सड़क हादसों में किशोरी समेत चार घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार खंभापुर निवासी जगदीश गुप्ता की पुत्री शिवानी बुधवार की दोपहर साइकिल से घर आ रही थी, तभी खंभापुर के समीप ही पीछे से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर समाजसेवी अशोक तपस्वी मौके पर पहुंचे और घायल शिवानी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी प्रकार असोथर थाना क्षेत्र के कौंडर गांव निवासी शिवकुमार तिवारी की 20 वर्षीय पुत्री मधु अपनी बड़ी बहन ज्योति तिवारी 22 वर्ष एवं मामा अनिल पांडेय पुत्र शंकरलाल निवासी छतरपुर के साथ बाइक से शहर आ रही थी। जैसे ही ये लोग बिलन्दा के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे चारों घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।