प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक संयोजकों का मनोनयन,सक्रियता बढ़ाने पर जोर
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक संयोजकों का मनोनयन,सक्रियता बढ़ाने पर जोर
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक संयोजकों का मनोनयन – संगठन के प्रति सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर
फोटो परिचय- नवमनोनीत ब्लाक संयोजकों का स्वागत करते पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। राजरानी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थिति सदस्यों के परिचय करवाते हुए बैठक का एजेंडा सभी को बताया गया।
शिक्षक हितों को मजबूत करने के लिए शिक्षकों की समस्याओं को ब्लॉक से लेकर जिले तक हल करवाने के उद्देश्य से नवीन ब्लॉक संयोजकों का मनोनयन किया गया। ब्लॉक महामंत्री राजीव उमराव द्वारा सभी सदस्यों को कर्तव्य बोध व संगठन के प्रति सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। अमौली से माधव उमराव, देवमई से नीतीश त्रिपाठी, खजुहा से गिरीश चन्द्र त्रिवेदी, मलवां से राजेंद्र सैनी, बहुआ से उदित गुप्ता, असोथर से रतन स्वरूप, तेलियानी से प्रभाकांत दीक्षित,, नगर क्षेत्र से वंदना, भिटौरा से विजय श्रीवास्तव, हंसवा से शक्तिदत्त द्विवेदी, हथगाम से विनोद कुमार सिंह को संयोजक बनाया गया।