रेडक्रास चेयरमैन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
रेडक्रास चेयरमैन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
रेडक्रास चेयरमैन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया स्वास्थ्य परीक्षण – निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित कर किया जागरूक
फोटो परिचय- वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण करते रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य व सेहत की देखभाल के उद्देश्य से गुरुवार को मवइया स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। शिविर में वृद्धजनों का स्वास्थ्य एवं रक्तचाप परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां वितरित की गईं। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश वृद्धजन सर्दी, खांसी, जुकाम, जोड़ों के दर्द और पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित मिले। इसके बाद जरूरत के अनुसार उन्हें होम्योपैथिक दवाएं प्रदान की गईं। शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी नियमित देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के वार्डन अशोक कुमार, कल्पना श्रीवास्तव, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ के संयोजक अभिनव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।