धान बेचकर लौट रहे किसान को बदमाशों ने बनाया निशाना
धान बेचकर लौट रहे किसान को बदमाशों ने बनाया निशाना
धान बेचकर लौट रहे किसान को बदमाशों ने बनाया निशाना, 50 हजार रुपये लूटे; एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ उरई (जालौन)। जनपद के एट थाना क्षेत्र में किसान के साथ लूट की घटना सामने आई है। धान बेचकर घर लौट रहे किसान को रास्ते में बदमाशों ने निशाना बना लिया।
आरोप है कि बदमाश किसान से करीब 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित किसान और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में पूछताछ की तथा जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। लूट की घटना के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम सहित चार विशेष पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस टीमें घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।