बारिश के बीच गाय से टकराकर पलटी कार चालक बचा,मवेशी घायल

   बारिश के बीच गाय से टकराकर सड़क पर पलटी कार, चालक बाल-बाल बचा; मवेशी गंभीर घायल

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ कालपी (जालौन)। कालपी-उरई मार्ग पर छौंक चौराहे के समीप बारिश के दौरान एक सड़क हादसा हो गया। अचानक सामने आई गाय से टकराने के बाद चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में कार चालक की जान बाल-बाल बच गई, जबकि गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारिश के चलते सड़क पर दृश्यता कम थी। इसी दौरान कालपी से उरई की ओर जा रही कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। चालक ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलटकर उल्टा हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में केवल चालक ही सवार था और उसे गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। हादसे के बाद एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे निराश्रित मवेशियों की समस्या सामने आई है। वहीं बारिश के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि बारिश के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं और सड़क पर अचानक आने वाले मवेशियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *