दीपावली से पहले पुलिस सतर्क: पटाखा गोदामों में सुरक्षा मानकों की जांच
दीपावली से पहले पुलिस सतर्क: पटाखा गोदामों में सुरक्षा मानकों की जांच
दीपावली से पहले पुलिस सतर्क: पटाखा गोदामों में सुरक्षा मानकों की जांच
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ — बदौसा/बांदा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने थाना बदौसा व थाना अतर्रा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आतिशबाजी व पटाखा भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने पटाखा गोदामों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित व्यापारियों को निर्देश दिए कि सभी स्थलों पर अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। साथ ही निर्धारित मानकों से अधिक पटाखों का भंडारण न करने की हिदायत दी। उन्होंने ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव और आपातकालीन निकास मार्गों को दुरुस्त रखने को कहा।