पिता पर जानलेवा हमला: गोली मारने वाले कलयुगी पुत्र और साले गिरफ्तार
पिता पर जानलेवा हमला: गोली मारने वाले कलयुगी पुत्र और साले गिरफ्तार
पिता पर जानलेवा हमला: गोली मारने वाले कलयुगी पुत्र और साले गिरफ्तार
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बबेरू/बांदा। पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की देर शाम थाना बबेरू पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर की शाम मुरवल निवासी महादेव को उनके पुत्र शिवा और साले कामता ने पारिवारिक एवं जमीन संबंधी विवाद में जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी थी। गोली लगने से महादेव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। लगातार तलाश के दौरान 29 अक्टूबर की रात्रि गश्त और चेकिंग के समय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गैस एजेंसी से थोड़ा आगे तुर्की तालाब के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। मामले में थाना बबेरू में मुकदमा अपराध संख्या 357/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352, 45, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में कामता पुत्र शंकर और शिवा पुत्र महादेव निवासी ग्राम मुरवल, थाना बबेरू, जनपद बांदा शामिल हैं।