जनसेवा और समर्पण की मिसाल: बांदा के दिलों पर राज करने वाले जननायक श्याम मोहन धुरिया
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा पाना आसान हो सकता है, लेकिन जनता के दिलों में निःस्वार्थ सेवा के दम पर जगह बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है। जनपद में जब भी सादगी, धार्मिक निष्ठा और बेबाक जनसेवा की बात आती है, तो एक ही नाम आम और खास की जुबां पर सबसे पहले आता है – श्याम मोहन धुरिया। mभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिले के प्रमुख समाजसेवी के रूप में विख्यात श्याम मोहन धुरिया आज बांदा के हर पीड़ित, गरीब और जरूरतमंद की मजबूत ढाल बन चुके हैं।

