धनतेरस पर दिव्यांगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल,बांटी खुशियां

    धनतेरस पर दिव्यांगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल
– रेडक्रास चेयरमैन डॉ. अनुराग ने बांटी खुशियां
फोटो परिचय- दिव्यांगों को सामग्री देते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। दीपावली पर्व की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में सेवा व संवेदनशीलता की अनूठी पहल की गई। समाजसेवी, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने रेडक्रास भवन में असनी स्थित श्री साई दिव्यांग संस्थान के आठ नेत्रहीन दिव्यांगों को लाई, गट्टा, पट्टी, मिठाई, दलिया और मोमबत्तियां वितरित कीं।
इस पहल का उद्देश्य दीपावली के पावन पर्व पर दिव्यांगजनों के जीवन में खुशियों की मिठास घोलना व उन्हें भी त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाना रहा। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों की सार्थकता तभी है, जब समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के साथ भी खुशियां साझा की जाएं। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का माध्यम बन सकते हैं। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *