परिषदीय विद्यालयों में अब हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा सूजी का हलवा
परिषदीय विद्यालयों में अब हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा सूजी का हलवा
परिषदीय विद्यालयों में अब हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा सूजी का हलवा
– नवंबर से फरवरी तक लागू रहेगी विशेष पोषण व्यवस्था
– पहले शुक्रवार तहरी के साथ बच्चों को परोसा गया मीठा हलवा
फोटो परिचय- तहरी के साथ सूजी का हलवा खाते बच्चे। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज धाता, फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण व शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए मध्यान्ह भोजन योजना में विशेष पोषण व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत नवंबर माह से प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ सूजी का मीठा या नमकीन हलवा भी दिया जाएगा। यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर नवंबर से फरवरी तक लागू रहेगी। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को तहरी के साथ सूजी का मीठा हलवा परोसा गया।
विभाग की ओर से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार महीने के पहले व तीसरे शुक्रवार को तहरी के साथ सूजी का मीठा हलवा तथा दूसरे और चौथे शुक्रवार को सूजी का नमकीन हलवा दिया जाएगा। प्रत्येक बच्चे के लिए 30 ग्राम सूजी से हलवा तैयार किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराना है, जिससे उनके स्वास्थ्य और विकास को बेहतर बनाया जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से शुरू की गई विशेष पोषण व्यवस्था का सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से पालन कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।