सुजानपुर की ग्राम चौपाल में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

  सुजानपुर की ग्राम चौपाल में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
– जिला विकास अधिकारी ने प्रधान के प्रयासों को सराहा
फोटो परिचय-  गर्भवती महिला की गोदभराई करतीं जिला विकास अधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज बहुआ, फतेहपुर। विकास खंड बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र परिसर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित व विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी मौजूद रहीं।

चौपाल में विकास, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, पशुपालन, राजस्व और लघु सिंचाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित ने गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने चौपाल की सुव्यवस्थित व्यवस्था, ग्रामीणों की सहभागिता और ग्राम प्रधान हेमलता पटेल की सक्रियता की सराहना की। ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था एवं निराश्रित महिला पेंशन, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित ने गर्भवती महिला की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई। इस मौके पर एडीओ पंचायत विष्णु कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी हौसला प्रसाद, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह राजपूत, सुपरवाइजर कृष्णा चंद्र, जेई लघु सिंचाई योगेंद्र सिंह पाल, चिकित्साधिकारी डॉ. रंजीत, फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार, सीएचओ रंजना कैथल, ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार, पंचायत सहायक अनुराग कश्यप सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *