पांच सौ दीपों से जगमगाई मंडी, दीपोत्सव में खिले किसानों के चेहरे

   पांच सौ दीपों से जगमगाई मंडी, दीपोत्सव में खिले किसानों के चेहरे
फोटो परिचय-  दीप प्रज्जवलित करतीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। मंडी समिति में स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी अभियान के तहत मुख्यमंत्री के निर्देश एवं मार्गदर्शन तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। अभियान के तहत मंडी को साफ-सफाई, रंगा-पुताई कर चकाचक कर दिया गया, जिससे पूरी मंडी पांच सौ दीपक की रोशनी से जगमगा उठी। दीपों की जगमगाहट व स्वच्छ वातावरण देखकर किसानों व व्यापारियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

किसानों ने कहा कि सरकार की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, इससे मंडी में अब पहले से ज्यादा सुविधा और सम्मान महसूस हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास कृष्णा पासवान ने दीप प्रज्जवलित करके किया। मंडी सचिव सतीश चंद्र तिवारी ने कहा कि मंडी में किसानों के लिए संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। मंडी को स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी अभियान के तहत पूरी तरह साफ-सुथरा किया गया है और आगे भी इसे इसी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों के लिए नीलामी की पारदर्शी व्यवस्था, तौल की सही व्यवस्था, भुगतान की व्यवस्था, विश्राम गृह, पेयजल, शौचालय, छाया के लिए टिनशेड, पार्किंग और किसान सहायता केन्द्र आदि सभी सुविधाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। साथ ही मंडी में कृषक दुर्घटना बीमा योजना, मंडी शुल्क से विकास कार्य और किसान हितकारी कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं। मंडी के व्यापारी बृज किशोर, गोरे मौर्य, ओम प्रकाश, तेज प्रताप सिंह, निखिल, पिंटू, रजत, प्रवीण पाण्डेय, रामप्रताप, छोटू परिहार, अपर्णा गौतम, श्रीपाल, धर्मेंद्र परिहार, अन्नू कटियार, विमलेश पांडेय, राजेन्द्र यादव, सर्वेश यादव, महेंद्र सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी व मंडी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *