जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं,की एसपी की सराहना

  जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
– दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने की एसपी की सराहना
फोटो परिचय-फरियादियां की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एसपी के सामने रखीं। एसपी ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। दूर-दराज से आए कई ग्रामीणों ने एसपी के सरल व्यवहार व समस्या सुनने के तरीके की सराहना की। फरियादियों का कहना था कि साहब के सहज अंदाज व संवेदनशीलता से उनकी समस्याओं का समाधान इस तरह हो जाता है, मानो कोई समस्या थी ही नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *