चरका में बालू माफियाओं का आतंक! रात-दिन दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक
चरका में बालू माफियाओं का आतंक! रात-दिन दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक
चरका में बालू माफियाओं का आतंक! रात-दिन दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक
सुरेंद्र धुरिया,अज़रा न्यूज़ बांदा — बबेरू ब्लॉक के चरका क्षेत्र में बालू खदानें शुरू होते ही हड़कंप मच गया है। आरोप है कि ओवरलोड बालू वाहन दिन-रात गांव की सड़कों से दौड़ रहे हैं। ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।
चरका में खंड संख्या 4, 9 और 10 की तीन बालू खदानें चालू हुई हैं। इसके बाद से ही बालू से लदे भारी वाहन गांव की सड़कों से गुजरने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों से पानी गिरने के कारण कच्ची सड़कें कीचड़ में बदल गई हैं। आवागमन में दिक्कत हो रही है। रात में भी वाहनों की आवाजाही से लोग परेशान हैं। वहीं एक और गंभीर चर्चा सामने आ रही है कि क्षेत्र में एक जगह बिना स्वीकृत पट्टे के रात के अंधेरे में चोरी-छिपे बालू निकाले जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इस पर अभी किसी विभाग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल ये है कि क्या जिम्मेदार विभाग इस ओवरलोडिंग और कथित अवैध निकासी पर जांच करेगा? या ग्रामीण ऐसे ही परेशान होते रहेंगे?