लोक आस्था व प्रकृति के छठ महापर्व पर व्रतियों ने पूरे निष्ठा व श्रद्धा भाव से किया

 लोक आस्था व प्रकृति के छठ महापर्व पर व्रतियों ने पूरे निष्ठा व श्रद्धा भाव से किया ‘खरना’ का अनुष्ठान

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज देवघर। राष्ट्रीय एकता मंच के झारखण्ड प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैय्या की उपासना को समर्पित लोक आस्था और प्रकृति के महापर्व छठ पूजा महोत्सव के दूसरे दिन ‘खरना’ अनुष्ठान का छठ व्रतियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर (सूर्यदेव) एवं छठी मैया की असीम कृपा से सबों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि व खुशहाली बनी रहे, यही कामना है। लोक आस्था और अटूट श्रद्धा व विश्वास के इस पावन महापर्व पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया हम सबों के जीवन को सुख, आरोग्य और खुशहाली से आलोकित करते हुए हर-घर मे खुशहाली और खुशियों का वास करें, ऐसी भगवान भास्कर से प्रार्थना है। आज खरना महापर्व पर व्रतियों द्वारा शुद्धता और पवित्रता के साथ मिट्टी के चूल्हे पर पारंपरिक आम के लकड़ी द्वारा गुड़ के खीर का पावन प्रसाद बनाया जाता है। आज का अनुष्ठान छठ व्रतियों के हाथों माथे पर तिलक और खरना का प्रसाद भक्तों के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। सात्विक भोजन, पवित्र मन से मनाया गया यह महापर्व हर कठिन परिस्थितियों में छठी मैया के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *