देवीगंज बस हादसे में महिला की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

   देवीगंज बस हादसे में महिला की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू
– पांच दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे बयान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के देवीगंज में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों व घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर पिनाक पाणि द्विवेदी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि घटना के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी, साक्ष्य या बयान हो तो वह निर्धारित समय के भीतर उनके न्यायालय अथवा कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

एसडीएम सदर के मुताबिक 18 जून को सुबह करीब 10.30 बजे देवीगंज में चित्रकूट क्षेत्र की बांदा डिपो की निगम बस संख्या यूपी-78 एलएन-9644 की स्कूटी से टक्कर हो गई थी। हादसे में स्कूटी चला रही खुशबू पत्नी सुजान निवासी झरहा, थाना खागा बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई थी। जिलाधिकारी के तीन नवंबर 2026 के निर्देश पर मामले की विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति अपना लिखित या मौखिक साक्ष्य अथवा बयान दर्ज कराना चाहता है तो वह 18 नवंबर से पांच दिसंबर 2026 तक अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालय अवधि में उनके न्यायालय अथवा कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। प्रशासन ने घटना से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य जानकारी रखने वाले लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *